Ranchi Popular Market for Women: आज हम आपके रांची के कुछ ऐसे मार्केट के बारे मे बताने वाले हैं, जो महिलाओं के बड़े ही फेवरेट हैं. कह सकते हैं कि महिलाओं के लिए ये पॉपुलर मार्केट हैं. क्योंकि, यहां पर ब्यूटी पार्लर से लेकर सैंडल, जूता, चप्पल हर एक चीज देखने को मिलती है.
वैसे तो कई सारे मार्केट रांची में है लेकिन महिलाओं की फेवरेट मार्केट अपर बाजार का महावीर चौक के पास, दूसरा पंचवटी प्लाजा और तीसरा वेंडर मार्केट है. ये तीन जगह ऐसी हैं जहां पर महिलाएं शॉपिंग करने के लिए आती है.

चाहे कोई महिला एक्सएल है या फाइव एक्सेल है. उनके साइज का भी यहां पर आपको हर एक चीज देखने को मिल जाएगाी. इनको महिलाओं का फेवरेट मार्केट कहा जाता है. अगर आप महावीर चौक के पास आ जाए यहां पर आपको लाइन से साड़ी की दुकान देखने को मिलेगी. यहां सिल्क फैब्रिक से लेकर बनारसी व ₹100 साड़ी आपको मिल जाएगी.

यहां की खास बात यह है कि बगल में ही ब्यूटी पार्लर देखने को मिल जाएगा. यानी की खरीदारी के साथ-साथ मेकअप और थ्रेडिंग भी करवा सकते है और आज के महंगाई के जमाने में भी यहां पर ₹20-30 में थ्रेडिंग हो जाती है और अगर आपको भूख लगी है तो बाहर में दही भल्ले से लेकर गोलगप्पे तक के स्टॉल मिल जाएंगे. चाट, कचौड़ी, सैंडविच मतलब सब कुछ महिलाओं का फेवरेट चटर-पटर.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर लाइन से मेकअप की भी दुकानें हैं. क्योंकि, यह सब होलसेल मार्केट है. इसलिए बाकी जगह से यहां पर आपको सस्ता मेकअप देखने को मिलेगा. ₹5 से मेकअप का समान शुरू हो जाता है जो 500 तक जाता है यानी अपने बजट के अनुसार आप चयन कर सकते हैं. यहां पर मेकअप में डेमो भी दिखाया जाएगा और यह भी बताया जाएगा कि आपकी स्किन टोन के ऊपर कौन सा फाउंडेशन का शेड ज्यादा अच्छा लगेगा.

इसके अलावा शादी ब्याह में देने के लिए अगर आपको सस्ते में और बढ़िया साड़ी से लेकर कुर्ती या फिर लहंगे भी चाहिए तो भी यहां शॉपिंग करने के लिए आ सकती हैं. यहां पर लहंगे की कीमत आप यकीन नहीं करेंगे ₹1500 से शुरू हो जाती है औ यही शोरूम में जाकर ₹5000 का हो जाती है.

ऐसे में अगर आप सस्ते में और बढ़िया शॉपिंग करना चाहते हैं. तो यह तीन मार्केट आंख बंद करके आ सकते हैं. आराम से दिन में शॉपिंग करके लोग खाते पीते हैं, महिलाएं सेल्फी लेती हैं और फिर आराम से घर जाती हैं. महिलाओं का यह मस्ती स्पॉट भी कहा जा सकता है.
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.