रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही बादलों की आंख मिचौली देखने को मिल रही है. कभी धूप तो कभी आंशिक बादल आसमान में दिखाई दे रहे हैं. इस तरीके की लुका छुपी पूरे दिनभर चल रही है. अब जो अपडेट आ रही है वह यह है कि रांची में आज हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. हालांकि यह बारिश सिर्फ रांची ही नहीं, झारखंड के चार जिलों में हो सकती है. जहां सिर्फ बारिश की बूंद ही देखने को मिल सकती है.
झारखंड मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी रांची समेत खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में आज बारिश की संभावना है. हालांकि यह बारिश बहुत तीव्र तो नहीं रहेगी, लेकिन फिर भी 25% तक बारिश यहां पर देखी जा सकती है. वहीं, वज्रपात को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन अगर कहीं बाहर निकलते हैं तो साथ में छतरी लेना ना भूलें. क्योंकि, मौसम कभी भी करवट ले सकता है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 30/15 | 150 |
| जमशेदपुर | 33/17 | 153 |
| धनबाद | 31/15 | 172 |
| बोकारो | 33/14 | 135 |
| पलामू | 33/ 15 | 140 |
नोट – ( ये आंकड़े रविवार के हैं )
आने वाले 4 दिनों तक हो सकती है बारिश
यह मौसम सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि और आने वाले चार दिनों के लिए यानी 26 तारीख तक देखने को मिलेगा. आने वाले 4 दिनों में सिर्फ 5 जिलों ही नहीं बल्कि, पाकुड़, दुमका, गढ़वा, कोडरमा व लोहरदगा जैसे जिलों में भी बारिश की संभावना बन रही है. हालांकि इससे न्यूनतम या अधिकतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. बल्कि न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है.
न्यूनतम तापमान में हुई 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, देवघर, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज जैसे पूर्वी जिले में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिल रही है. जहां पिछले 24 घंटे तक 13 डिग्री तक देखा जा रहा था. पर अब 15 से 16 डिग्री दर्ज की जा सकती है. वहीं, रांची, खूंटी, पलामू जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक देखने को मिलेगा. वहीं, दक्षिणी जिलों में गर्मी अधिक लगेगी. जैसे कि सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम में 17 डिग्री तक न्यूनतम तापमान देखने को मिलेगा.
झारखंड में हो चुकी है गर्मी की दस्तक
ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अब झारखंड में गर्मी की दस्तक लगभग हो चुकी है. क्योंकि अब अधिकतर लोग बिना स्वेटर के ही नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दोपहर में तो पंखा चलाने तक की नौबत आ रही है. बारिश से दोपहर में मौसम थोड़ा सुहाना होगा लेकिन साथ में थोड़ा उमस भी देखने को मिलेगा. इस समय खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें.
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.