रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,47,500 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,880 रुपये है. वहीं, प्रति किलो चांदी 2,90,000 के भाव से बेची जा रही है. जबकि कल शनिवार को चांदी 2,70,000 रूपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसके भाव में 20 हजार रूपये की तेजी है.
सोना हुआ महंगा
रांची में 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,44,650 रुपये था, जबकि आज इसकी कीमत 1,47,500 रुपये है. यानी इसके भाव में 2850 रूपये की तेजी है. वहीं, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल 1,51,880 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,54,880 रुपये है. यानी आज इसके भाव में 3000 रूपये की तेजी है.
बोकारो, जमशेदपुर, देवघर में रेट
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,62,000 रूपये प्रति किलो है. जबकि जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,46,000 रुपये 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,59,390 रुपये और चांदी 2,52,860 रुपये प्रति किलो है. वहीं, देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,44,054 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,57,150 रुपये और चांदी 2,52,860 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है.
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें.
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.