पलामू निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचीं जयाप्रदा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ होटल और सभा स्थल के बाहर घंटों इंतजार करती नजर आई. वे लोकसभा सदस्य भी रहीं और जनसेवा के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई.
Jayaprada
जयाप्रदा का फिल्मी सफर बेहद शानदार रहा है. 1970 और 80 के दशक में उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई. सरगम, तोहफा और शराबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। उनकी सादगी, मुस्कान और भावपूर्ण अदाकारी ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया था. वे उस दौर की उन अभिनेत्रियों में रहीं, जिन्होंने ग्लैमर के साथ-साथ अभिनय की गहराई से भी दर्शकों को प्रभावित किया.
अभिनेत्री से जयाप्रदा पहुंची पलामू
फिल्मी दुनिया में अपार सफलता के बाद उन्होंने राजनीति की राह चुनी और संसद तक का सफर तय किया. वे लोकसभा सदस्य भी रहीं और जनसेवा के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। अभिनय से राजनीति तक का उनका सफर संघर्ष, आत्मविश्वास और जनसमर्थन की कहानी है.पलामू में मीडिया से बातचीत के दौरान जयाप्रदा ने कहा कि झारखंड में विकास की नई कहानी लिखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह राज्य संसाधनों से समृद्ध है और यहां संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मत का प्रयोग करें.आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है. उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्हें देखने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई देता है. पलामू में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जयाप्रदा केवल एक अभिनेत्री या राजनेता नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम हैं जिनकी लोकप्रियता दशकों बाद भी बरकरार है.
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.