Last Updated:
Mango Farming Tips: देशभर में आम की बढ़ती मांग ने किसानों के लिए बागवानी के नए रास्ते खोल दिए हैं. गर्मियों के मौसम में बाजार से लेकर महानगरों तक अच्छी गुणवत्ता वाले आम की जबरदस्त डिमांड रहती है. ऐसे में पारंपरिक खेती की तुलना में आम की बागवानी किसानों को बेहतर और स्थायी आय का अवसर देती है.
कड़ी मेहनत लाई रंग
2011 में पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए एक किसान ने ऐसा फैसला लिया जिसने उनकी किस्मत बदल दी. कम मुनाफे और बढ़ती लागत से परेशान होकर उन्होंने बागवानी की ओर कदम बढ़ाया. क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी से आम की उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की और करीब तीन एकड़ जमीन में 355 आम के पौधे लगाए. शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन धैर्य और वैज्ञानिक तरीके से देखभाल के कारण चार साल बाद पेड़ों ने फल देना शुरू कर दिया. आज वही बागवानी उनके लिए समृद्धि का माध्यम बन चुकी है और वे अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बने हैं.
सालाना 15 से 16 लाख की हो रही आय
आज इस बागवानी से उन्हें सालाना 15 से 16 लाख रुपये तक की आय हो रही है. जहां पहले पारंपरिक खेती से सीमित मुनाफा मिलता था, वहीं अब बागवानी ने आर्थिक स्थिति मजबूत कर दी है. उनका मानना है कि यदि किसान वैज्ञानिक जानकारी, धैर्य और जैविक पद्धति अपनाएं तो बागवानी से बेहतर कमाई संभव है. वे अन्य किसानों से अपील करते हैं कि बदलते समय के साथ खेती में नवाचार अपनाएं, ताकि खेती लाभ का सौदा बन सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन भी सुरक्षित रहे.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.