चाईबासा | पुलिस का फर्जी नंबर प्लेट लगे बाइक से घूमते हुए पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले दो ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इसमें दो मोबाइल लेकर चलने वाला एक ठग नाबालिग है। नाबालिग ठग पहले भी सीआईडी इंस्पेक्टर बनकर ठगी करता रहा है। वहीं नाबालिग बाइक के नंबर प्लेट पर पुलिस लिखाकर घूम रहा था। एसडीपीओ बहामन टूटी के अनुसार काले हरे रंग की साइन मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक और एक नाबालिग फर्जी पुलिस नंबर प्लेट लगा कर घूम रहे थे। दोनों को टुंगरी पुल के पास रोका गया, तो पता चला वे दोनों पुलिस पदाधिकारी बताकर पैसा ठगने का काम करते हैं। इनके पास चोरी की मोटरसाइकिल है। नाबालिग के साथ एक युवक रोशन एक्का (38 वर्ष) था। तलाशी के क्रम में उक्त मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से एक नम्बर प्लेट मिला, जिसमें पुलिस का लोगो लगा था। रोशन एक्का के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मृतक गोविंद महतो की पत्नी चंचला ने लिखित में थाना को जो पत्र दिया है। वह पत्र दैनिक भास्कर को भी मिला है। उसमें चंचला ने लिखा है कि 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे मेरे पति और सुगना सामड के साथ भलियाकुदर चक्रधरपुर निवासी पप्पू तामसोय पिता- निरकल तामसोय के घर के आंगन में बैठा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर बुलाया। वहां मेरे पति सुगना सामड के साथ गए। वहां सकलदेव हेम्ब्रम उर्फ हेड़ेंग पिता- रामाय हेम्ब्रम, लादेन मेलगांडी पिता- जहांगीर मेलगांडी, नन्द किशोर हेम्ब्रम उर्फ स्टार, पिता बोडो हेम्ब्रम, बलराम गुन्दुवा, पिता- बानसिंह गुन्दुवा, बिट्टू मुखी पिता स्व. बंटी मुखी, पप्पू तामसोय, पिता निरकल तामसोय सभी भालियाकुदर चक्रधरपुर पोस्ट व थाना- चक्रधरपुर, ने मिलकर मेरे पति गोविन्द महतो से 30,000 रुपए छीन लिए। उसके बाद मोबाइल फोन को तोड़ दिया और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। जमकर मारपीट किया। पति कोमा में चले गए। प्राथमिकी दर्ज कर यथाशीघ्र कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। भास्कर न्यूज | चाईबासा/बंदगांव/चक् रधरपुर चक्रधरपुर के भलियाकुदर में 27 दिसंबर को कराईकेला के गोविंद महतो नामक सरकारी कर्मचारी की जमकर हुर्ई पिटाई के 24 दिनों बाद मौत हो गई है। इस मामले में कराईकेला के सुबान साई गांव निवासी 34 साल के गोविंद महतो की धर्मपत्नी चंचला महतो ने घटना के 23 दिनों बाद चक्रधरपुर थाना में केस दर्ज कराई है। उसका कहना है कि घटना के बाद कई बार केस दर्ज कराना चाहा, लेकिन पुलिस पहले पति की जान बचाओ फिर केस करने को कहा। हालांकि अब छह से ज्यादा नामजद के साथ मामला दर्ज हो चुका है। पति की मौत के बाद चंचला ने न्याय की मांग की है। चंचला महतो ने बताया कि 27 दिसंबर को भलियाकुदर गांव के कुछ युवक पति गोविंद महतो को फोन कर बुलाया था, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके पास से 30 हजार रुपए और वाहन की चाबी भी छीन ली। मारपीट में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस घायल को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंची। फिर कटक रेफर कर दिया गया। वहां से टीएमएच जमशेदपुर में इलाज कराया जा रहा था। 12 जनवरी को िनधन हो गया। मृतक की तीन पसलियां टूट गई थीं। अंदरूनी चोटें थीं। ं मृतक गोबिंद महतो ^ चक्रधरपुर के भलियाकुदर में एक युवक के साथ 27 दिसंबर को मारपीट हुई थी। इलाज के दौरान 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक की पत्नी ने 11 जनवरी को मामला दर्ज कराया है। वहीं अभियुक्तों के खिलाफ छापामारी चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। – अवधेश कुमार, थाना प्रभारी चक्रधरपुर
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.