जामताड़ा जिले में शुक्रवार को 13वां वार्षिक मां चंचला महोत्सव माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया गया। इस अवसर पर 21 हजार कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें 40 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यह महोत्सव जामताड़ा जिले की कुलदेवी मां चंचला को समर्पित है और इसे जिले के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस वार्षिक आयोजन में जिले भर से श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। यात्रा जामताड़ा मुख्य बाजार से होते हुए वापस चंचला मंदिर पहुंची यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं और कन्याएं सुबह स्नान कर पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर के सामने कतारबद्ध खड़ी हो गईं। मंदिर के कुल पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया। मां चंचला महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य यजमान के रूप में कलश उठाकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा चंचला मंदिर से सुबह 10 बजे शुरू होकर स्टेशन रोड, सुभाष चौक, टावर चौक होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा जामताड़ा मुख्य बाजार से होते हुए वापस चंचला मंदिर पहुंची। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक थिरकते दिखे यात्रा में सात घोड़ों के रथ पर मां चंचला की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिनमें आदिवासी संस्कृति के नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक थिरकते दिखे। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शरबत और पानी की व्यवस्था की थी। आपातकालीन स्थिति के लिए मेडिकल किट भी उपलब्ध कराए गए थे। कलश लेकर चल रही कन्याओं पर फूलों की वर्षा की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। माता की छत्रछाया में हम सभी रहते हैं: वीरेंद्र मंडल वहीं, मौके पर मुख्य यजमान वीरेंद्र मंडल ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस स्त्री दिवसीय मां चंचला महोत्सव का आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। माता का रथ जिसमें साक्षात माता विराजमान है, मां सभी को आशीर्वाद देते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर रही है। माता की छत्रछाया में हम सभी रहते हैं उनके बिना हम ना तो स्वस्थ रह सकते हैं और ना ही खा पी सकते हैं। इस दौरान उन्होंने इस कलश यात्रा में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही इस महोत्सव को सफल बनाने में तमाम स्वयं सेवकों पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी प्रस्तुत की गई। हर चौक चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात बताते हैं चले की विगत कई महीनों से इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। वहीं, जामताड़ा जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व से ही ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। हालांकि रूट लाइन में बदलाव होने से हाईवे पर भीड़ भी देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा हर चौक चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात किए गए थे और वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पूरे कार्यक्रम का जायजा भी लिया जा रहा था।
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.