Tatanagar Train Cancellation List News: रेलवे ने टाटानगर, आद्रा, आसनसोल, गोमो, धनबाद की कई ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट किया है. यात्रियों को सफर से पहले NTES ऐप या स्टेशन पर ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.
जमशेदपुर : टाटानगर से होकर चलने वाली कई यात्री ट्रेनों पर रेलवे ने अस्थायी असर की सूचना जारी की है. रेलवे द्वारा कोचिंग ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जिसका सीधा प्रभाव टाटानगर, आद्रा, आसनसोल, गोमो और धनबाद की ओर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक कामकाजी यात्रियों, छात्रों और इलाज के लिए शहर आने-जाने वाले लोगों को होगी. इसलिए सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जान लेना जरूरी है.
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
सबसे पहले रद्द ट्रेनों की बात करें तो आसनसोल-आद्रा-आसनसोल MEMU (68045/68046) 24 और 25 फरवरी को नहीं चलेगी, जिसका असर टाटानगर होकर आद्रा लाइन पकड़ने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. इसी तरह आद्रा-विलियामनगर-आद्रा MEMU (68077/68078) 26 फरवरी और 1 मार्च को रद्द है. आद्रा-मेदिनीनगर-आद्रा MEMU (68090/68089) 23, 24, 26, 27 फरवरी और 1 मार्च को नहीं चलेगी. आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल MEMU (63594/63593) 24 और 25 फरवरी को बंद रहेगी. जबकि आद्रा-बराभूम MEMU (68053/68054) 23 फरवरी को रद्द रहेगी. इन ट्रेनों का इस्तेमाल टाटानगर से आद्रा या आगे कनेक्टिंग यात्रा करने वाले यात्री अधिक करते हैं. इसलिए उन्हें वैकल्पिक ट्रेन या बस का सहारा लेना पड़ेगा.
कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द नहीं किया गया है. बल्कि बीच रास्ते में ही खत्म (Short-Terminate) कर दिया जाएगा. टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18019/18020 23 और 24 फरवरी को बांकुरा (BKSC) तक ही चलेगी और आगे धनबाद नहीं जाएगी. वहीं, बोकारो-हटिया मेमो (13503/13504) गोमो तक ही सीमित रहेगी. टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमो (68056/68060) 26 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च को आद्रा तक ही चलेगी, जिससे टाटानगर से आगे लोकल सफर करने वालों को बीच में ट्रेन बदलनी पड़ेगी. आसनसोल-पुरुलिया मेमो (63594/63593) 23 फरवरी को भी आद्रा तक सीमित रहेगी.
इसके अलावा टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 18601 को 24, 25 और 28 फरवरी को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा. यह ट्रेन अब चांडिल-गम्हरिया-मुरी की सामान्य लाइन की जगह CNI-गढबेरिया-मुरी रूट से चलेगी. इससे टाटानगर से रांची या हटिया जाने वाले यात्रियों को समय में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन आने से पहले NTES ऐप, रेलवे पूछताछ 139 या टाटानगर स्टेशन के इन्क्वायरी काउंटर से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. खासकर मरीजों को इलाज के लिए टाटानगर या जमशेदपुर आने-जाने से पहले यात्रा की पुष्टि कर लेना चाहिए. ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.