एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर के पास एनएच पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार 407 वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पर सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पार्सल वैन ने भी 407 में टक्कर मार दी। हादसे में तुड़ियाबेड़ा गांव की रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची विनीता मुंदिया की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सीता मुंदिया, पिता लखन मुंदिया समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। टुसू मेला देखकर घर लौट रहे थे
घायलों में बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। मृतक व घायल सभी तुड़ियाबेड़ा गांव के निवासी हैं, जो सिमुलडांगा में आयोजित टुसू मेला देखकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि 407 वाहन पर 30 से अधिक लोग सवार थे, जबकि वाहन की क्षमता मात्र 20 लोगों की है। हादसे के बाद पार्सल वैन का चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। वहीं, 407 का चालक राजेश भी इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद वहां से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अलग-अलग वाहनों से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। मृत बच्ची के पिता लखन मुंडिया ने बताया कि पूरा परिवार और गांव के लोग टुसू मेला देखने गए थे। लौटते समय ड्राइवर काफी तेज गति से वहां चल रहा था, तभी देवघर के पास वहां डिवाइडर से टकरा गया। वाहन महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में सवार थे। घायलों में चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक बेड पर दो-दो घायलों का इलाज
एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से एमजीएम अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कई बेड पर दो-दो घायलों का इलाज किया गया। जबकि कुछ बच्चों का उपचार उनके परिजनों की गोद में ही किया गया। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई है जबकि कई को हल्की चोट लगी है। वाहन सवार लोग मेला देखकर लौट रहे थे देवघर के पास वाहन तेज गति के कारण डिवाइडर पर चढ़ गया, जिसमें सावरियां सड़क पर गिर गईं। एक बच्ची की मौत हुई है जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। सचिन कुमार दास, थाना प्रभारी, एमजीएम
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.