Godda News: गोड्डा के सैदापुर में कझिया नदी पर निर्माणाधीन वियर योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3873.454 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है. इससे 570 हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई लाभ मिलेगा. इससे सिंचाई की समस्या खत्म होगी और किसानों की आय में भी बढोत्तरी होगी.
ऐसे मिली स्वीकृति
इस निर्णय से जिले के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण योजना को मंत्रिपरिषद के समक्ष लाने में गोड्डा विधायक सह श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की अहम भूमिका रही. उन्होंने लगातार इस योजना की आवश्यकता को सरकार के सामने रखा, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिपरिषद में इसे स्वीकृति प्रदान की.
क्या है योजना का उद्देश्य
यह वियर योजना गोड्डा मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर सैदापुर गांव के समीप कझिया नदी पर निर्माणाधीन है. योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को मजबूत करना है, ताकि किसान वर्षा पर निर्भर न रहें और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके. इस वियर का जल ग्रहण क्षेत्र लगभग 160 वर्ग किलोमीटर का है, जबकि वियर स्थल पर कझिया नदी की चौड़ाई करीब 90 मीटर बताई जा रही है.
किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के पूर्ण होने के बाद गोड्डा जिले के लगभग 570 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में किसानों को खेतों तक सिंचाई का लाभ मिल सकेगा. इससे न केवल फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि किसानों की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है. खासकर धान जैसी खरीफ फसलों की खेती में यह वियर योजना मील का पत्थर साबित हो सकती है.
आने वाले समय में आसान होगी खेती
स्थानीय किसानों का कहना है कि वर्षों से सिंचाई की समुचित व्यवस्था के अभाव में उन्हें खेती में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब इस वियर योजना को मिली स्वीकृति से उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में खेती आसान होगी और फसलें समय पर तैयार होंगी.
About the Author

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.