भास्कर न्यूज|गुमला नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने शनिवार को केओ कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा। उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मत पेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचा र संहिता कोषांग, हेल्पलाइन व जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग व नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डीसी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.