छात्र यश ने बताया कि इंग्लिश का प्रश्नपत्र बहुत ही आसान था राइटिंग, ग्रामर और लिटरेचर तीनों ही सेक्शन से सरल सवाल पूछे गए थे वहीं इस बार राइटिंग सेक्शन के प्रश्न अधिक लेंदी नहीं थे, जिससे लिखने में आसानी हुई और सारे सवाल समय पर पूरे हो गए .
CBSE Class 10 English exam
एआरएस पब्लिक स्कूल के छात्रों की प्रतिक्रिया
यश ने बताया कि इंग्लिश का प्रश्नपत्र बहुत ही आसान था राइटिंग, ग्रामर और लिटरेचर तीनों ही सेक्शन से सरल सवाल पूछे गए थे वहीं इस बार राइटिंग सेक्शन के प्रश्न अधिक लेंदी नहीं थे, जिससे लिखने में आसानी हुई और सारे सवाल समय पर पूरे हो गए .
गणित की तुलना में इंग्लिश का प्रश्नपत्र आसान
श्रेया कुमारी ने कहा कि इंग्लिश का पेपर काफी आसान था ग्रामर, राइटिंग और क्रिएटिव सेक्शन के सवाल दिलचस्प और समझने में सरल थे. ऋषभ राज ने बताया कि गणित विषय की तुलना में इंग्लिश का प्रश्नपत्र काफी आसान रहा और रीडिंग राइटिंग और लिटरेचर तीनों सेक्शन बहुत ही आसान थे. निधि कुमारी ने कहा कि इंग्लिश विषय का पेपर बेहद सरल था और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगी.अदिति कुमारी ने बताया कि प्रश्नपत्र इतना आसान था कि यदि किसी छात्र ने नियमित पढ़ाई भी नहीं की और आखिर महीने में पढ़ाई की ह तो भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है
डीएवी स्कूल के छात्रों की प्रतिक्रिया
नयनतारा ने कहा कि इंग्लिश का प्रश्नपत्र आसान था अधिकतर सवाल लिटरेचर से पूछे गए थे रीडिंग सेक्शन में ‘माइग्रेटरी बर्ड्स और ‘AI’ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े पैसेज शामिल थे.वहीं कोमल कुमारी ने बताया कि राइटिंग सेक्शन में कंप्लेंट लेटर शिकायत पत्र लिखने को कहा गया था, जिसमें शिक्षा अधिकारी को कॉलेज संसाधनों से संबंधित शिकायत दर्ज करनी थी ऐसे में इंग्लिश का पेपर बहुत ही संतुलित और सरल था.शिवराज कुमार ने बताया कि इंग्लिश का क्वेश्चन पेपर बहुत ही आसान था और रीडिंग राइटिंग लिटरेचर तीनों क्षेत्र शिक्षक मैं किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई और अपने आत्मविश्वास है कि अच्छे अंक होंगे
Discover more from Jharkhand News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.